28 C
Kolkata
Friday, August 14, 2026

2 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 2 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

कई विभागों के प्रस्तावों पर होगा विचार

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। हालांकि, कैबिनेट बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पिछली बैठक में 23 प्रस्तावों को मिली थी मंजूरी

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जून को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। ऐसे में 2 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक से भी कई अहम फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख