27 C
Kolkata
Friday, August 14, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने विविध संस्कृतियों के सम्मान पर दिया जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व की विविध संस्कृतियों के सम्मान को वैश्विक विश्वास, आपसी समझ और भाईचारे की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान करने से लोगों के बीच सहयोग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है।

एक्स पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। इससे आपसी समझ बढ़ती है और वैश्विक स्तर पर भाईचारे को नई मजबूती मिलती है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जो व्यक्ति देश, काल, जाति और धर्म की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को समझता है तथा उचित-अनुचित का विवेक रखता है, वही समाज का प्रभावी नेतृत्व करने में सक्षम होता है।

Related Articles

नवीनतम लेख