30.6 C
Kolkata
Sunday, June 28, 2026

गर्मी से फ्रांस में 1000 लोगों की मौत

यूरोप में चल रही हीटवेव के दौरान फ्रांस में 1,000 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से चेतावनी दी गई है कि वास्तविक आंकड़ा इससे अधिक होने की संभावना है। अतिरिक्त मौतों पर ब्यौरा साझा करते हुए स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि हीटवेव से जिनकी मौत हुई उनमें ज्यादातर बुजुर्ग लोग शामिल थे।

हालांकि सरकार ने न ही पिछली बार और न ही इस बार का कोई सटीक आंकड़ा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में 85% बुजुर्ग हैं। सबसे अधिक मौतें घरों में हुईं। खासकर राजधानी पेरिस और उसके आसपास के इलाकों वाले इलाके में ऐसे मामले ज्यादा सामने आए। वहीं, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, डेनमार्क, इटली और स्विट्जरलैंड समेत 16 देशों में तापमान ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

स्वास्थ्य एजेंसी को आशंका है कि इस भीषण गर्मी में घरों में होने वाली मौतों के बारे में अधिक जानकारी सामने आने पर पर मरनेवालों की संख्या और बढ़ सकती है। एजेंसी के मुताबिक अधिकांश मौतें 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की हुईं लेकिन अत्यधिक गर्मी का स्वास्थ्य पर प्रभाव आबादी के सभी वर्गों पर पड़ा है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि फ्रांस में घर पर मरने वाले लोगों की संख्या में 40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख