32.7 C
Kolkata
Sunday, June 28, 2026

झारखंड फोटो जर्नलिस्टों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, फॉक्स-11 ने दर्ज की रोमांचक जीत

रांची: झारखंड के फोटो जर्नलिस्टों के बीच मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को बरियातू स्थित बुद्धा फाउंडेशन परिसर के मैदान में किया गया। टूर्नामेंट में लैंसमैन-11 और फॉक्स-11 के बीच 11-11 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लैंसमैन-11 ने निर्धारित 11 ओवर में 102 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मनोरंजन कुमार सिंह ने सर्वाधिक 45 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित दास ने 17 रन का योगदान दिया। 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फॉक्स-11 की टीम ने 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से रूपेश नारायण ने नाबाद 48 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस तरह फॉक्स-11 ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

whatsapp image 2026 06 28 at 6.15.03 pm

मैच के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रूपेश नारायण को उनके शानदार खेल के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं मनोरंजन कुमार सिंह को बेस्ट बल्लेबाज, राजकुमार को बेस्ट गेंदबाज तथा बॉबी को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य अतिथि मे रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, जेएमएम के वरिष्ठ नेता रोशन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ भट्ट, हिलटॉप पब्लिक स्कूल के निर्देशिका संगीता राज, ख्याति बुटीक की निर्देशक डॉक्टर ख्याति मुंजाल, बुद्धा फाउंडेशन के निर्देश डॉ हरीश, सरवन जलन समाजसेवी वहीं वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की।

Related Articles

नवीनतम लेख