32.9 C
Kolkata
Saturday, June 20, 2026

महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरने से 6 लोगों की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में बने सभा मंडप का पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक से टूटकर गिर पड़ा। हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं। वहीं 10 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना के समय मंदिर में दर्शन के लिए काफी भीड़ मौजूद थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंदिर के ‘सभा-मंडप’ (बाहरी हॉल) का छत दोपहर करीब 3.30 बजे गिर गया।

हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं तथा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मलबे के नीचे दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालना है और इसके लिए पूरे जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा।

इस भयानक हादसे के बाद मंत्री मेघना बोरदिकर ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर उन्हें तत्काल सभी आवश्यक राहत सामग्री और क्रेन घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख