32.4 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

‘अल्फा’ का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का पहला टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म के टीजर में आलिया का दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिला है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पिता-बेटी के रिश्ते के साथ दिखा हाई-वोल्टेज एक्शन

टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक दृश्य से होती है, जिसमें आलिया अपने पिता की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल के साथ 18वां जन्मदिन मनाती नजर आती हैं। इसके बाद कहानी रोमांचक मोड़ लेती है, जब बॉबी अपनी बेटी को उसके पहले मिशन के लिए तैयार करते दिखाई देते हैं। टीजर में आलिया के खतरनाक मिशन, जबरदस्त फाइट सीक्वेंस और एक्शन की कई झलकियां देखने को मिलती हैं।

तीन जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

निर्माताओं ने टीजर के साथ फिल्म की नई रिलीज तारीख का भी ऐलान किया है। अब ‘अल्फा’ तीन जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक्शन, इमोशन और स्पाई थ्रिलर के मिश्रण से सजी ‘अल्फा’ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे चर्चित फिल्मों में माना जा रहा है। टीजर के बाद दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से और बढ़ गई हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख