नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में लगातार स्थिरता बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में देश के अधिकांश शहरों में सोना 100 से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में 200 से 210 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई।
ताजा भाव के अनुसार, देशभर में 24 कैरेट सोना 1,56,100 रुपये से 1,57,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,090 रुपये से 1,44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,100 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद, पटना और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,56,150 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,57,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,100 रुपये तथा 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने के भाव में यह हल्की नरमी देखने को मिली है। हालांकि, चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
