34 C
Kolkata
Sunday, May 31, 2026

डीसी-एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का औचक निरीक्षण, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु

रामगढ़ । जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के निर्देश पर शनिवार देर रात रामगढ़ उपकारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जेल में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जानकारी के अनुसार, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन एवं पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उपकारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने जेल में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली।

औचक निरीक्षण में मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ अंचल अधिकारी रमेश रविदास, दुलमी अंचल अधिकारी किशोरी यादव, चितरपुर अंचल अधिकारी दीपक मिंज, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने का प्रयास किया जाता है।

Related Articles

नवीनतम लेख