32 C
Kolkata
Friday, May 22, 2026

सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर बैंड बाजों के साथ निकली कलश शोभायात्रा

अररिया । फारबिसगंज के परवाहा में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाली गई। शंखध्वनि, गाजे-बाजे और राधे-राधे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

आयोजन स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ की कलश यात्रा निकली, जिसमें पारंपरिक परिधानों में 551 महिलाओं और युवतियों ने कलश के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए ब्राह्मण टोला स्थित महावीर मंदिर पहुंचा। महावीर मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही पूरा माहौल राममय और कृष्णमय हो गया।

विद्वान पंडितों द्वारा पूरी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सभी 551 कलशों में पवित्र जल भरा गया। जिसके बाद कलश यात्रा पुनः मुख्य आयोजन स्थल पहुंचा। विधि-विधान से कलशों को स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि पुण्यानंद मंडल,उपाध्यक्ष रामकुमार मंडल,कोषाध्यक्ष अभिषेक साह, सचिव चेयरमैन रंजीत शर्मा के साथ ग्रामीण रजत मंडल, संजय दास, निक्कू झा, अंकु मंडल, सोनू मंडल, गौरव मंडल, निशु राय, उमेश रजक, जीवछ मंडल और विभाष केसरी सहित अन्य सफल बनाने में जुटे हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख