अररिया । जिलाधिकारी विनोद दूहन के दिशा निर्देश में जिला प्रशासन योग दिवस को सफल बनाने में पूरी तरह जुट गई है। पंचायत स्तरीय खेल मैदानों में योग शिविर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ एवं स्टाफ नर्स द्वारा किया जा रहा है।
शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। योग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है।
पंचायत स्तरीय खेल मैदानों में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों द्वारा भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायत स्तर पर नियमित रूप से योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपना सकें।

