31 C
Kolkata
Saturday, May 16, 2026

संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर

सहरसा । संत निरंकारी सत्संग भवन सहरसा के प्रांगण में शनिवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन दानापुर से आए महात्मा अजय सिंह, कटिहार व मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय संचालक दिलीप कुमार, स्थानीय संयोजक जय किशोर प्रसाद, संचालक ललन चौधरी, उदय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अजय सिंह ने संत निरंकारी मिशन का परिचय कराते हुए रक्तदान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि दुनिया आज गोलियों से बौछार कर नालियों में रक्त बहाकर किसी की जान ले रहे है।, वहीं निरंकारी रक्तवीर नाड़ियों में रक्त बहाकर जिन्दगी बचाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि मनुष्य द्वारा दान देना व लेना सनातन धर्म की परम्परा है।अन्नदान, अर्थदान,वस्त्र दान,श्रमदान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।वही रक्तदान को सबसे उत्तम दान माना गया है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से एक व्यक्ति नही अपितु पूरे परिवार को जीवन दान मिलता है।इस रक्तदान शिविर में सहरसा एवं मधेपुरा जिला ब्लड बैंक के अधिकारियों द्वारा रक्त संग्रह किया गया।

निरंकारी मिशन के सहरसा, मधेपुरा व सुपौल जिला के विभिन्न ब्रांचों के अलावा दरभंगा के मलई पुनाँच ब्रांच के रक्तवीरों ने भी भाग लिया। शिविर में सत्संग का आयोजन भी किया गया।साथ ही सभी भक्तों के लिए प्याऊ, लंगर आदि की सुंदर व्यवस्था भी सेवादल के द्वारा किया गया।समाचार लिखे जाने तक रक्तवीर द्वारा रक्तदान जारी रहा।बताया गया आज रक्तवीरों के उत्साह से लग रहा था कि लगभग 130 युनिट रक्त संग्रह होने की संभावना है।

Related Articles

नवीनतम लेख