29 C
Kolkata
Tuesday, August 18, 2026

रांची में आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक ने दी बधाई

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

मुख्यमंत्री के फैसले के बाद आंदोलनरत छात्रों में खुशी की लहर देखी गई। लंबे समय से परीक्षा में कथित अनियमितताओं और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के फैसले के बाद अपना अनशन तोड़ दिया।

सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

यह खबर सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देर रात झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने झारखंड के छात्रों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

बातचीत के दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका की भी सराहना की गई। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार और जनता को मिलकर आगे भी काम करना चाहिए। जहां भी कमियां या समस्याएं सामने आएं, उन्हें आपसी सहयोग से दूर किया जाना चाहिए।

वांगचुक ने छात्रों की उपलब्धि को सकारात्मक कदम बताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

नवीनतम लेख