30 C
Kolkata
Tuesday, August 18, 2026

संध्या गश्ती के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन पकड़े गए

सुपौल । जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या गश्ती और वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा है। इनमें दो अपराधकर्मी तथा एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार नियमित गश्ती और वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर बाइक सवारों को रोका गया। जांच में हथियार मिलने के बाद तीनों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाने में लगी है।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों और निरुद्ध बालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख