34 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

सड़क पार कर रहे स्कूल बस चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

सीवान । जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक स्कूल बस चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान चली गई। घटना बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर सफी छपरा गांव के समीप हुई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान चैन छपरा गांव निवासी जहीरुल अली (पिता- शहाबुद्दीन अली) के रूप में हुई है। जहीरुल अली ‘आरसीएच पब्लिक स्कूल’ में बस चालक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की सुबह वह अपनी बस लेकर बच्चों को लाने के लिए निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफी छपरा गांव के पास जहीरुल ने अपनी बस सड़क किनारे खड़ी की और किसी काम से पैदल सड़क पार करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अफ़सोस, सदर अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल था। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख