34 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर; एक युवक की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सारण । बिहार के सारण जिले में छपरा-सीवान नेशनल हाईवे पर आज अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंशी छपरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी सवार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग दाउदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। अंधेरे के कारण चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और गाड़ी सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर वाहन समेत फरार हो गया।

दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना में घायल सात लोगों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक व उसके चालक की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

नवीनतम लेख