31 C
Kolkata
Monday, May 11, 2026

मंदिरी नाला पथ” लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी हुए शामिल

पटना । बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा की जयंती पर “नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ)” का लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पथ का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह पथ आयकर गोलंबर को बांस घाट एवं जेपी गंगा पथ से जोड़ते हुए पटनावासियों को ट्रैफिक जाम और जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत प्रदान करेगा। इस सड़क से पटना की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनेगी।

इस परियोजना से आसपास के इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यवसायों को मजबूती मिलेगी तथा रियल एस्टेट विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि आवागमन का समय भी कम करेगी। खास तौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पटना में मंदिरी नाला पथ का उद्घाटन बिहार में तेज़ी से हो रहे आधारभूत संरचना विकास का एक और मजबूत उदाहरण है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार आज सड़क, पुल, ड्रेनेज और शहरी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इस परियोजना से राजधानी पटना के लोगों को जाम से राहत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

एनडीए की डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा का संकल्प है कि राज्य के हर शहर और गांव तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचें और बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।

डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को आधुनिक आधारभूत संरचना और बेहतर शहरी सुविधाओं से सशक्त बनाया जाए। मंदिरी नाला पथ इसी विजन का प्रतीक है, जो आने वाले समय में पटना के विकास को नई गति देगा।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख