39.4 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

सारण में दस वर्षों से फरार अभियुक्त सोहरम नट गिरफ्तार

सारण । दाउदपुर पुलिस ने पिछले एक दशक से फरार चल रहे अभियुक्त सोहरम नट को गिरफ्तार कर लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर दाउदपुर थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सोहरम नट पिता चितुर्गुण नट को गिरफ्तार किया है।

वह दाउदपुर थाना कांड संख्या 117/16 में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर दाउदपुर, भगवानबाजार और कोपा थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों के तहत 5 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में वह कोपा थाना कांड संख्या 211/24 में भी संलिप्त पाया गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आपराधिक कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

Related Articles

नवीनतम लेख