26 C
Kolkata
Tuesday, May 5, 2026

राष्ट्रपति भवन पहुंची पंजाब की कलह, भगवंत मान और राघव चड्ढा करेंगे राष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (AAP) का आंतरिक संकट अब गहराता जा रहा है और यह लड़ाई देश के सर्वोच्च सदन राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग समय पर मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुलाकात के दौरान AAP के सात राज्यसभा सांसदों को वापस बुलाने का प्रस्ताव राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं। सीएम मान ने इन सांसदों पर पंजाब के हितों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के भीतर मचे इस घमासान ने पंजाब की राजनीति में हलचल तेज कर दी है, जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री खेमा है और दूसरी तरफ राज्यसभा सांसदों का गुट।

आज होने वाली इन मुलाकातों पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसके नतीजे पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख