32.2 C
Kolkata
Tuesday, June 9, 2026

पर्यावरण की रक्षा करना हमारा नैतिक धर्म : डालसा सचिव

पलामू। जिले के मेदिनीनगर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका प्लस टू विद्यालय में बुधवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन प्रीति कुमारी ने की, जबकि संचालन एलएडीसी डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा नैतिक धर्म है। उन्होंने बच्चियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और छोटी-छोटी आदतों के माध्यम से बड़ी बदलाव की शुरुआत करें।

राकेश रंजन ने बढ़ते मरुस्थलीकरण, गिरते भू-जल स्तर और प्लास्टिक प्रदूषण को गंभीर खतरा बताते हुए जल संरक्षण और पौधारोपण पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संचयन भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही बच्चियों को प्रेरित किया कि वे अपने घर और समाज में भी इस जागरूकता को फैलाएं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता वीणा मिश्रा ने पृथ्वी को मां के समान बताते हुए स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। वहीं, एलएडीसी डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने पर जीवन कठिन हो जाएगा, इसलिए अभी से सजग होना जरूरी है।

इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और अन्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

नवीनतम लेख