32 C
Kolkata
Monday, April 20, 2026

भीषण गर्मी को लेकर बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7 बजे से लगेंगी क्लास; नया शेड्यूल जारी

रांची । झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

स्कूलों का नया टाइम-टेबल
जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब छात्रों के लिए स्कूल का समय उनकी कक्षाओं के आधार पर निर्धारित किया गया है:
कक्षा KG से कक्षा 08: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक।
कक्षा 09 से कक्षा 12: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

शिक्षक और कर्मी: विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक स्कूल में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निपटारा करेंगे।

कल से प्रभावी होगा आदेश
यह नई व्यवस्था 21 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि उन्हें दोपहर की तपती धूप से बचाया जा सके।

प्रशासन की अपील: बच्चों का रखें खास ख्याल
जिला प्रशासन ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अत्यधिक गर्मी के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर धूप में न निकलने दें। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों के खान-पान और हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें और स्कूल के नए समय का पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

नवीनतम लेख