26.1 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

खूंटी के 15 वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने किया संभाला पदभार

खूंटी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने खूंटी जिला के 15 वें उपायुक्त के रूप में शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त आर रॉनिटा से कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नवनियुक्त उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जिले की समग्र प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थेे।

Related Articles

नवीनतम लेख