सुपौल। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल द्वारा 20 अप्रैल सोमवार को ‘सोलर मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुपौल स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले का उद्देश्य केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को रूफटॉप सोलर परियोजना के बारे में तकनीकी जानकारी देना और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना है।
मेला स्थल पर विशेषज्ञों द्वारा सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, लागत, सरकारी सब्सिडी और बिजली बिल में होने वाली बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।विद्युत विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर सोलर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें और योजना का लाभ उठाएं।

