32 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

पूर्व रेलवे का कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता

भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों के बीच स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक रचनात्मक पहल की है।क्षजिसके तहत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज पर एक आकर्षक कलाकृति प्रदर्शित की गई है। यह कलाकृति यात्रियों को रेलवे परिसर के भीतर स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लगाई गई है। ऐसे दृश्य संदेशों के माध्यम से, मंडल का उद्देश्य जनता को स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और फुट ओवर ब्रिजों को साफ-सुथरा और कूड़ा-मुक्त रखने के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

यात्रियों को विशेष रूप से सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन परिसर और एफओबी पर गुटखा, पान या किसी भी अन्य पदार्थ को थूकने से बचें। कचरे के निपटान के लिए स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए कूड़ेदानों का उपयोग करने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रोत्साहित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों और रेलवे परिसर में कूड़ा फैलाना और थूकना सख्त वर्जित है। यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो वह रेलवे अधिनियम 1989 और भारतीय रेलवे नियम 2012 के प्रावधानों के तहत दंडित किए जाने का पात्र होगा। ऐसे अपराधों के लिए 500 रुपया तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख