31.7 C
Kolkata
Tuesday, August 4, 2026

रांची में असामाजिक तत्वों का उत्पात, 6 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

कई वाहनों को बनाया निशाना
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाशों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक डीएसपी स्तर के अधिकारी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मंगलवार सुबह वाहन मालिकों ने गाड़ियों के शीशे टूटे देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख