33 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’: सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, कहा- देश की संसद पर राज करेंगी महिलाएं

पटना | मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और दौड़ में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संसद में गूंजेगी महिलाओं की आवाज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 17 अप्रैल के दिन को महिलाओं के लिए क्रांतिकारी बताया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि इसके पारित होने से लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा “लोकसभा की एक-तिहाई सीटों पर चुनाव जीतकर महिलाएं न सिर्फ देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद करेंगी, बल्कि देश पर राज भी करेंगी। यह आजादी के बाद महिलाओं को सशक्त बनाने वाला सबसे बड़ा कदम है।”

बिहार का मॉडल और पीएम मोदी का संकल्प
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण में बिहार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायती राज और नगर निकायों में 50% आरक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विधानसभाओं और संसद में भी एक-तिहाई महिलाएं जीतकर सदन की गरिमा बढ़ाएंगी।

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
इस भव्य आयोजन में विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक रमा निषाद, संगीता कुमारी, पटना की मेयर सीता साहू, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित भारी संख्या में महिलाएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख