33 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

चाईबासा के सारंडा में मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ता की गोलीबारी में एक जवान घायल

चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और मुठभेड़ मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। दोनों ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।  मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजे गए हैं। जब सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल में कैंप बदल रहे नक्सलियों से उनका सामना हो गया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, हालांकि अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल, पूरे सारंडा जंगल क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।

 

Related Articles

नवीनतम लेख