27.4 C
Kolkata
Wednesday, July 15, 2026

बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंप दिया है। इसी के साथ नई सरकार बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। थोड़ी देरी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जहां नए नेता का चयन होगा। उसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में उस नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। लंबे संघर्ष के बाद पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी दफ्तर में मौजूद हैं और विधान मंडल कल के तमाम नेता बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने कहा कि हम लोगों को बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में आम समिति से हम लोग नेता चुन लेंगे। सम्राट चौधरी को लेकर सच्चिदानंद राय ने कहा कि हम लोग भी चाहते हैं कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने लेकिन इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

Related Articles

नवीनतम लेख