30.9 C
Kolkata
Wednesday, July 15, 2026

5 हज़ार रिश्वत लेते मनरेगा जूनियर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, हजारीबाग ACB की कार्रवाई

गिरिडीह । भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग एसीबी (ACB) की टीम ने राजधनवार प्रखंड में दबिश दी। टीम ने मनरेगा के जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार द्वारा योजना से संबंधित किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद, एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही इंजीनियर ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी इंजीनियर को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से राजधनवार प्रखंड कार्यालय और जिले के अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार और जांच एजेंसियों के कड़े रुख का यह एक और उदाहरण है।

Related Articles

नवीनतम लेख