24 C
Kolkata
Thursday, April 9, 2026

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दाे आराेपिताें काे किया गिरफ्तार

खूंटी। मुरहू थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आराेपिताें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरहू थाना (कांड संख्या 03/22), धारा 290/341 भारतीय दंड संहिता तथा 47(ए) उत्पाद अधिनियम एवं जीआर संख्या 155(ए)/22 के अभियुक्त जगरनाथ मुंडा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जगरनाथ मुंडा, स्वर्गीय सिंगराय मुंडा का पुत्र है और मुरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा गांव का निवासी है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आराेपिताें को गुरुवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। दूसरी ओर महिला थाना (कांड संख्या -15/25 ) धारा -69/89/352/115(2) बीएनएस के फरार आराेपित रोशन धान, पिता सुखैर धान , ग्राम कांटी , थाना कर्रा को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

Related Articles

नवीनतम लेख