33 C
Kolkata
Monday, April 6, 2026

नेपाल में आज से सरकारी दफ्तरों में नई समय सारिणी लागू, अब सप्ताह में दो दिन रहेगा अवकाश

काठमांडू। नेपाल में आज (6 अप्रैल) से सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक निकायों में नई समय सारिणी लागू हो गई। अब कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे। मंत्रिपरिषद ने रविवार को यह फैसला किया था। इससे शैक्षणिक संस्थानों का बाहर रखा गया है।

इसके अलावा, अब सार्वजनिक कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन अवकाश रहेगा। शनिवार तथा रविवार को दफ्तर बंद रहेंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का साप्ताहिक अवकाश 28 अप्रैल से लागू किया जाएगा, जो नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ प्रभावी होगा।

हालांकि, शीतकालीन अवधि (2 नवंबर से 29 जनवरी तक) के दौरान कार्यालय समय में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान दफ्तर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। यह जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा राजपत्र में प्रकाशित एक सूचना के माध्यम से दी गई है।

 

 

कंबोडिया में फंसे 7 नेपाली नागरिक स्वदेश पहुंचे

काठमांडू, 06 अप्रैल (हि.स.)। कंबोडिया में बिना वीजा के रह रहे 7 नेपाली नागरिकों को बचा लिया गया है। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित नेपाली दूतावास ने कंबोडिया सरकार और गैरआवासी नेपाली संघ के सहयोग से आज इन सभी को नेपाल वापस भेजा।

दूतावास के अनुसार, इन नागरिकों को वहां अवैध रूप से संचालित ऑनलाइन स्कैमिंग केंद्रों, कैसीनो आधारित ऑनलाइन ठगी समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लगाया गया था। दूतावास ने यह भी जानकारी दी है कि अभी भी कुछ नेपाली नागरिक कंबोडिया में फंसे हुए हैं। उनकी पहचान कर उन्हें नेपाल वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

दूतावास की विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेपाली नागरिकों को ऑनलाइन ठगी जैसे गैरकानूनी कामों में लगाया जा रहा है और वे बिना वीजा या वीजा अवधि से अधिक समय तक वहां रह रहे हैं। दूतावास के अनुसार, स्कैमिंग केंद्रों में काम करने वालों के पासपोर्ट कंपनियों द्वारा जब्त कर लिए जाते हैं या एक केंद्र से दूसरे केंद्र में भेजे जाने के दौरान उनके पासपोर्ट खो जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। नेपाल लौटने के इच्छुक नागरिकों के लिए बैंकॉक स्थित नेपाली दूतावास द्वारा निःशुल्क एकतरफा यात्रा अनुमति पत्र जारी किया जा रहा है। साथ ही दूतावास ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार श्रम स्वीकृति लेकर ही वैदेशिक रोजगार के लिए जाएं।

 

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख