31 C
Kolkata
Monday, April 6, 2026

पहली झलक में दिखा ‘चांद मेरा दिल’ का जादू

अनन्या पांडे और लक्ष्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पहला आधिकारिक लुक जारी कर दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

जारी किए गए पोस्टर्स में अनन्या और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ झलक रही है। एक पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आते हैं, जबकि दूसरे में क्लासरूम का सीन दिखाया गया है, जहां दोनों की नजदीकियां कहानी के भावनात्मक पहलू को उजागर करती हैं। ‘आरव’ और ‘चांदनी’ के किरदारों में नजर आने वाले ये दोनों कलाकार एक इंटेंस लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं।

निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म का टीजर 7 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं, ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला बंदर से होगा, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख