35 C
Kolkata
Sunday, April 12, 2026

मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में बरसे 97.32 करोड़ रुपये

रांची । झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन ने मार्च माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। इस बार जिले की 3,89,296 महिला लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए कुल 97.32 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई है।

पारदर्शिता के साथ सीधे खातों में पहुंची राशि
प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र महिला को 2500 रुपये की सम्मान राशि बिना किसी बिचौलिए या देरी के प्राप्त हो। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से किए गए इस भुगतान से गड़बड़ी की संभावना शून्य हो गई है। रांची के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

maiya table copy
maiya table copy

इसके अलावा अनगड़ा, ओरमांझी, तमाड़, खलारी और अन्य शहरी क्षेत्रों में भी हजारों महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है।उपायुक्त का निर्देश: भुगतान में न हो कोई देरीरांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सभी पात्र महिलाओं तक समय पर लाभ पहुँचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया:”सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या विलंब न हो। यदि किसी लाभुक को राशि मिलने में समस्या आती है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाए।”‘अबुआ साथी’ से होगा समस्याओं का समाधानजनता की सुविधा और शिकायतों के निपटारे के लिए रांची जिला प्रशासन ने “अबुआ साथी” नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 भी जारी किया है। लाभुक इस नंबर पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, जिसका प्रशासन द्वारा तत्काल समाधान किया जा रहा है।यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी झारखंड सरकार का एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख