33 C
Kolkata
Saturday, April 11, 2026

रांची में मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची । रांची में मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।

संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स)की शव गृह से शवों को सुरक्षित तरीके से निकालकर उन्हें जुमार नदी तट तक पहुंचाया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। यह कार्य समाज के प्रति संस्था की गहरी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है।

अंतिम संस्कार के बाद परमजीत सिंह टिंकू द्वारा अरदास की गई। पूरे आयोजन में संस्था के सदस्यों ने मिलकर सक्रिय भूमिका निभाई और इस पुनीत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस अवसर पर प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आर के गांधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख