32 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

सरस्वती विद्या पीठ पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

बरही । कोनरा स्थित सरस्वती विद्या पीठ पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई।
विद्यालय के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची में नर्सरी से उपकार यादव, एलकेजी से परिधि सिंह, यूकेजी से कुंदन कुमार, प्रथम कक्षा से सोनम कुमारी, द्वितीय कक्षा से दिनेश यादव, तृतीय कक्षा से सृष्टि यादव, चतुर्थ कक्षा से विवेक यादव, पंचम कक्षा से विपिन यादव, षष्ठी कक्षा से सन्नी कुमार तथा सप्तम कक्षा से सुमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में विजय केशरी, पवन कुमार, रानी कुमारी, गायत्री देवी, सोनाली कुमारी, श्वेता बर्णवाल एवं पिंकी कुमारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी सराहा गया।

Related Articles

नवीनतम लेख