36 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

पीपराकोठी से जब्त 700 लीटर स्प्रिट की खेप में मेथनाॅल की हुई पुष्टि

पूर्वी चंपारण। जहरीला शराब से मौत के मामले में चल रही छापेमारी के दौरान पीपराकोठी से बरामद स्प्रिट जहरीली पाई गई। स्प्रिट बरामद होने के बाद परीक्षण के लिए नमूना भेजा गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में शुद्ध मेथनॉल पाई गई है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिपरा कोठी के सलेमपुर से बरामद 700 लीटर जब्त स्प्रिट की केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट आई है, जिसमें मेथनॉल पाई गई है। जब्त स्प्रिट की इसी खेप का कुछ हिस्सा तुरकौलिया के परसौना व बालगंगा में शराब तस्करों को भेजा गया था। पुलिस ने समय रहते इसे जब्त कर लिया, अन्यथा पूरी खेप की सप्लाई हो जाती तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी।

एसपी ने कहा कि एसआईटी ने बहादुरी का काम किया है। एसआईटी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।इधर जहरीले शराब से मौत और बीमार लोगों के इलाज के बीच पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीपराकोठी के शराब माफिया कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाया था और परसौना के खलीफा तथा सुनील शाह को बेचा था।इन दोनों ने नागा राय और जम्मू बैठा को आगे सप्लाई किया था। नागा राय ने परसौना क्षेत्र में वितरित किया, जबकि जम्मू बैठा ने बालगंगा क्षेत्र में वितरण किया। राजा, जम्मू बैठा और नागा राय को गिरफ्तार किया जा चुका है।शेष अन्य के विरूद्ध छापेमारी जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख