26.8 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

नहीं रहे गरीबों के मसीहा डॉक्टर शत्रुघन ,श्रद्धांजलि को लगा तांता

नवादा। नवादा जिले के चिकित्सा जगत के भीष्म पितामह माने जाने वाले गरीबों के मसीहा डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का शनिवार को नवादा के सावित्री सेवा सदन में निधन हो गया । वे 80 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। इस कारण उन्हें अंतिम समय में मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन डॉक्टर शत्रुघ्न शुक्रवार की शाम में नवादा अपने आवास पहुंचने की जिद करने लगे। उनके जिद पर परिजन ने उन्हें नवादा लाया ।उसे समय से लगातार चैन की निद्रा में सोते रहे ।शनिवार को चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया ।

उनके निधन की खबर सुनकर नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह, जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार, नवादा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह ,पूर्व विधायक कौशल यादव ,डॉ अरविंद कुमार,डॉ अरुण कुमार अरुण,डॉ महेश कुमार, डॉ साधु शरण,डॉ संतोष, डॉ गिरिजेश, डॉ नीरज,डॉ पूनम शर्मा,नवादा के जाने-माने शिक्षाविद डॉक्टर अनुज कुमार सिंह अधिवक्ता डॉ साकेत बिहारी, नवल किशोर सिंह सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार नवादा के लोहानी बीघा में अवस्थित मगध पैरामेडिकल कॉलेज के परिसर में किया जाएगा ।जिसकी स्थापना 1996 में डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने ही की थी। उनके निधन पर नवादा में शोक का लहर छा गया।

 

Related Articles

नवीनतम लेख