29 C
Kolkata
Friday, April 3, 2026

मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी का क्रेज, हर ओर दिखी भीड़

शनिवार और रविवार को रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा ट्रेड फेयर

रांची | राजधानी के मोरहाबादी मैदान में चल रहे 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में शुक्रवार को खरीदारी अपने चरम पर नजर आई। जैसे-जैसे सप्ताहांत करीब आ रहा है, मेले में लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया, जबकि शाम ढलते ही पूरा मैदान खरीदारों से खचाखच भर गया। शाम को हुई हल्की बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए। शनिवार और रविवार को देखते हुए फेयर को रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा। ट्रेड फेयर में 12 देशों और 15 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। फेयर में हैण्डीक्राफ्ट आईटम, वुडन फर्नीचर, हेंण्डलूम, इलैक्ट्रिक आईटम, रोटी बनाने, आटा गूंथने की मशीन, क्रॉकरी आईटम, कटलरी, किचन, वेयर, खादी के कपडे, गिफ्ट आईटम की जमकर खरीदारी हो रही है। लोग अपनी जरूरती की वस्तुएं की खरीदारी करते दिखे। वहीं, खाने का भी आनंद उठाया। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ट्रेड फेयर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर इंटरनेशनल स्टॉल इस बार लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं, जहां देश-विदेश के उत्पाद लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
मेले में खानपान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी हो रही है। राजस्थानी आचार और पापड़ की अलग-अलग वैरायटी लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं चिप्स, जलेबी चिप्स और रागी पापड़ भी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। गुजराती नमकीन की भी अच्छी मांग देखी जा रही है, जिसकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो से शुरू हो रही है और इसमें कई वैरायटी उपलब्ध हैं।।इसके अलावा फेयर में पलाश मार्ट के स्टॉल पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी हो रही है। यहां शहद, आचार, आटा और ज्वार आटा जैसे उत्पाद लोगों द्वारा खरीदे जा रहे हैं। वहीं ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल पर जनजातीय कला और संस्कृति से जुड़े कई आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जो लोगों को खूब भा रहे हैं। ट्रेड फेयर में डॉ लाल बड़गिया एक्युप्रेशर संस्थान की ओर से एक निशुल्क शिविर लगाया गया।

किड्स कार्निवल’ का आयोजन आज

मेगा ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए खास ‘किड्स कार्निवल’ का आयोजन 4 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियां और मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। युवा कनेक्ट सब कमेटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव मेंबर पूजा ढाढा ने कहा कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्निवल में बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न आर्ट और क्राफ्ट गतिविधियां रखी गई हैं। इनमें बुकमार्क बनाना, की-रिंग्स, स्टोन आर्ट, ब्लॉक पेंटिंग, कॉफी पेंटिंग, पेंसिल डेकोरेशन, क्ले आर्ट, कुल्हड़/दिया पेंटिंग और पाउच डेकोरेशन जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं। बच्चों के लिए फन गेम्स का भी विशेष इंतजाम किया गया है, जिससे वे खेल-खेल में सीखने और आनंद लेने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है और एंट्री पूरी तरह निशुल्क है।

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इंटरनेशनल और देशभर से आए स्टॉल्स के कारण रांची के लोगों को एक ही स्थान पर विविधता का अनुभव मिल रहा है। चैंबर का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा मिले और शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिले।

चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि ट्रेड फेयर में भाग ले रहे देश-विदेश के प्रदर्शकों को बेहतर व्यावसायिक माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। रांचीवासियों का भी बेहतर मिल रहा है।

ट्रेड फेयर में जस्टिस आनंद सेन, वरिष्ठ पत्रकार अंकित शुक्ला और संजय मिश्रा पहुंचे

ट्रेड फेयर में जस्टिस आनंद सेन, प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला और वरीय स्थानीय संपादक संजय मिश्रा पहुंचे। उनका स्वागत झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, उपसचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, शशांक भारद्वाज, शैलेश अग्रवाल, पूजा ढाढा, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख