28 C
Kolkata
Wednesday, August 26, 2026

अमेरिका-स्विट्जरलैंड के बीच पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद हो सकती है रद्द

बर्न। स्विट्जरलैंड और अमेरिका के बीच रक्षा सौदे को लेकर अनिश्चितता बढ़ती दिख रही है। स्विस रक्षा मंत्री मार्टिन फिस्टन ने संकेत दिया है कि डिलीवरी में लगातार हो रही देरी के कारण सरकार अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद को रद्द करने पर विचार कर सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और भुगतान से जुड़े मुद्दों पर तनाव के संकेत मिल रहे हैं।

स्विस प्रसारण निगम की शाखा एसडब्ल्यूआई ने समाचार एजेंसी एटीएस-कीस्टोन के हवाले से बताया कि रक्षा मंत्री मार्टिन फ्फिस्टर ने चेतावनी दी है कि स्विस सरकार अमेरिका के पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणाली की खरीद को रद्द कर सकती है। रक्षा मंत्री ने एयर-डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी में हो रही भारी देरी के चलते यह कदम उठाने की बात कही। देरी होने की स्थिति में सौदा रद्द करना हमेशा एक विकल्प होता है।

इससे पहले बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि डिलीवरी में देरी के कारण स्विट्जरलैंड ने पहले ही इस प्रणाली के लिए किए जाने वाले भुगतान को रोक दिया है लेकिन पिछले हफ़्ते, सरकार ने पुष्टि की कि अमेरिका एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए स्विस भुगतान को पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणाली के खाते में स्थानांतरित करके इस रोक को दरकिनार कर रहा था।

स्विट्जरलैंड ने 2022 में पांच पैट्रियट सिस्टम का ऑर्डर दिया था। इनकी डिलीवरी इसी साल शुरू होनी थी, जो 2028 तक पूरी होनी थी लेकिन पिछले जुलाई में सरकार ने बताया कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने उसे सूचित किया है कि स्विट्जरलैंड को होने वाली डिलीवरी में देरी होगी, क्योंकि वॉशिंगटन यूक्रेन को ज़्यादा मदद देने पर जोर दे रहा है। स्विट्जरलैंड ने सबसे पहले पिछले साल ही इस सिस्टम के लिए अपना भुगतान रोक दिया था।

स्विस रक्षा मंत्री ने कहा कि हम अभी भी इस उम्मीद पर काम कर रहे हैं कि हमें डिलीवरी मिलेगी, लेकिन हमें यह नहीं पता कि कब मिलेगी। सरकार कई अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है। संभावित तौर पर सौदा रद्द करना भी उन्हीं विकल्पों में से एक है, लेकिन हमें अभी इसकी शर्तों के बारे में जानकारी नहीं है।

पिछले हफ़्ते, स्विस सरकार ने बताया कि अमेरिका ने पैट्रियट सिस्टम के भुगतान पर लगी रोक को दरकिनार करते हुए, उसी फंड से पैसे निकाल लिए हैं। यह फंड असल में एफ-35ए लड़ाकू विमानों का बेड़ा खरीदने के लिए बनाया गया था। हालांकि, स्विस रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अगर फंड में मौजूद पैसे एक तय सीमा से नीचे गिर जाते हैं, तो और ज़्यादा गिरावट आने पर परियोजनाओं को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है, या फिर उन्हें पूरी तरह से रद्द भी किया जा सकता है।

मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका असर न सिर्फ़ पैट्रियट सिस्टम की खरीद पर पड़ सकता है, बल्कि अमेरिका के साथ चल रहे विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत स्विट्जरलैंड के पूरे रक्षा पोर्टफोलियो पर भी पड़ सकता है। अमेरिका ने कहा कि वह आने वाले हफ़्तों में स्विट्जरलैंड को इस पूरी प्रक्रिया के अगले कदमों, डिलीवरी के शेड्यूल और किसी भी संभावित रुकावट से होने वाले खर्च और नतीजों के बारे में जानकारी देगा।

मंत्रालय के बयान के अनुसार इस मामले पर एक सिफ़ारिश “जून 2026 के आखिर तक” सरकार को सौंप दी जाएगी। मार्च की शुरुआत में पैट्रियट सिस्टम के पूरक के तौर पर एक अतिरिक्त लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली खरीदने की अपनी मंशा की घोषणा की थी।

पिछले महीने सरकार ने यह भी कहा कि अब वह 36 लड़ाकू विमानों के ऑर्डर के बजाय, केवल 30 एफ-35ए लड़ाकू विमान ही खरीदना चाहती है। यह फैसला तब लिया गया जब पिछले साल अमेरिका ने उच्च मुद्रास्फीति और कच्चे माल एवं ऊर्जा की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए इन विमानों की कीमत बढ़ा दी थी।

Related Articles

नवीनतम लेख