28 C
Kolkata
Wednesday, August 26, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की हिरासत अवधि दो दिन बढ़ी

काठमांडू। काठमांडू जिला अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को जांच के लिए अतिरिक्त दो दिन तक हिरासत में रखने की अनुमति दी है।

न्यायाधीश विष्णु प्रसाद अवस्थी की पीठ ने हिरासत अवधि दो दिन बढ़ाने का आदेश दिया। ओली के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनकी पेशी वर्चुअल माध्यम से की गई।

इससे पहले पिछले रविवार जिला अदालत ने उन्हें पांच दिन की हिरासत में रखने की अनुमति दी थी। पांच दिन की अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। दोनों को जेन-जी आंदोलन की जांच के लिए गठित गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पिछले शनिवार गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

नवीनतम लेख