30 C
Kolkata
Tuesday, May 26, 2026

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री मंटुरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

नई दिल्ली। रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और भारत-रूस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार बैठक के दौरान मंटुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक आपूर्ति, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन को याद करते हुए उसे सफल बताया। उन्होंने शिखर सम्मेलन के निर्णयों को लागू करने के लिए दोनों पक्षों द्वारा की जा रही लगातार कोशिशों पर खुशी जताई, जिसका उद्देश्य भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और भविष्य में उनके साथ संवाद जारी रखने की आशा व्यक्त की।

Related Articles

नवीनतम लेख