33 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

सदन में गूंजा रोजगार का मुद्दा: सांसद ने सरकार से मांगी सृजित नौकरियों की पूरी रिपोर्ट

भागलपुर। भागलपुर के जदयू सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 5831 के उत्तर में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। मंत्री द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार, बिहार राज्य (जिसमें भागलपुर भी शामिल है) में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी आई है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में 7.0% रही बेरोजगारी दर घटकर वर्ष 2023-24 में 3.0% हो गई है। वहीं, कामगार जनसंख्या अनुपात 35.5% से बढ़कर 51.6% हो गया है, जो रोजगार के अवसरों में वृद्धि को दर्शाता है। सरकार द्वारा रोजगार सृजन एवं कौशल विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन शिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम फ्यूचर स्किल्स प्राइम (उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से रोजगार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पोर्टल के जरिए देशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भागलपुर सहित पूरे बिहार में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि इन पहलों से स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और रोजगार सृजन को और गति मिलेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख