26 C
Kolkata
Tuesday, March 31, 2026

महावीर जयंती पर आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, कमोडिटी मार्केट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

नई दिल्ली। आज श्री महावीर जयंती की छुट्टी होने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। शेयर बाजार की तरह ही कमोडिटी मार्केट में भी आज दिन के ट्रेडिंग सेशन यानी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक श्री महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। हालांकि शाम के सत्र में यानी शाम पांच बजे से रात 11:55 बजे तक कमोडिटी मार्केट में सामान्य कारोबार होगा।

इस सप्ताह आज के बाद शुक्रवार यानी तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इस तरह मौजूदा सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही शेयर बाजार में कारोबार होने वाला है। इनमें कल यानी सोमवार को एक दिन का कारोबार हो चुका है, जबकि बुधवार और गुरुवार को कारोबार होना बाकी है। इसके पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान भी घरेलू शेयर बाजार में रामनवमी की छुट्टी के कारण सिर्फ चार दिन ही कारोबार हुआ था।

स्टॉक मार्केट द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कुल 16 दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। पूरे साल के दौरान सबसे अधिक छुट्टी मार्च के महीने में दी गई है। मार्च के महीने में तीन मार्च को होली की छुट्टी थी, जबकि 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी थी। इसके बाद मार्च के आखिरी दिन यानी आज श्री महावीर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी है।

मार्च के बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी, जबकि 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसी तरह एक मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा, जबकि 28 मई को स्टॉक मार्केट में बकरीद की छुट्टी रहेगी। जून के महीने में सिर्फ एक दिन 26 जून को मोहर्रम के कारण स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा।

इस हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक जुलाई और अगस्त में स्टॉक मार्केट में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा और कोई छुट्टी नहीं होगी। सितंबर के महीने में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी, जबकि अक्टूबर के महीने में 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा।

इसी महीने 20 तारीख को स्टॉक मार्केट में दशहरा की छुट्टी होगी, जबकि 10 नवंबर को दिवाली और बलि प्रतिपदा के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। नवंबर के महीने में 24 तारीख को श्री गुरु नानक देव गुरु परब की छुट्टी रहेगी। इसी तरह साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles