26 C
Kolkata
Tuesday, March 31, 2026

राष्ट्रपति आज बिहार दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहीं है। राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम काे सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक कूटनीति का संगम भी माना जा रहा है।

राष्ट्रपति राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इस मौके पर 31 देशों से आए 617 छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध नालंदा महाविहार के खंडहर के भग्नावशेषों काे भी देखेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। नालंदा के साथ-साथ गया, पटना, जहानाबाद समेत आठ से अधिक जिलों से करीब ढाई हजार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है। समारोह में विदेशमंत्री एस जयशंकर, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी समेत कई नामचीन लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles