30 C
Kolkata
Sunday, August 16, 2026

नेपालः ओली और लेखक को पुलिस कल पेश करेगी अदालत में

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक को आज सुबह गिरफ्तार करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला प्रहरी परिसर काठमांडू से अस्पताल ले जाया गया। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण महराजगंज शिक्षण अस्पताल में किया गया। ओली को

भक्तपुर से उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ओली को जिला प्रहरी परिसर काठमांडू ले जाया गया। वहां काठमांडू एसएसपी रमेश थापा पहले से मौजूद थे। रमेश लेखक को काठमांडू में उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

आज अवकाश होने के कारण दोनों को रविवार को जिला अदालत काठमांडू में पेश किया जाएगा। शुक्रवार को बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली पहली मंत्रिपरिषद की बैठक ने ओली के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने के लिए आयोग की सिफारिश को लागू करने का निर्णय लिया था। मंत्रिपरिषद के निर्णय के बाद गृहमंत्री सुदन गुरूंग के निर्देश पर ओली और लेखक को आज सुबह गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख