30.3 C
Kolkata
Monday, June 29, 2026

सीवान में आपसी रंजिश में गोलीबारी दो व्यक्ति जख्मी, एक हथियार सहित गिरफ्तार

सीवान।सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह के पास गुरुवार की शाम करीब 7 बजे

आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में दो व्यक्ति जख्मी हो गए।गंभीर रूप से जख्मी बड़हरिया थाने के लकड़ी दरगाह निवासी वीरेंद्र प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार एवं लकड़ी दरगाह निवासी शोहराब अली का पुत्र अशरफ अली को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया.

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 7 बजे लकड़ी दरगाह के पास दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई. इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिससे दो लोग घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.

उन्होंने बताया कि मौके से एक आरोपी बड़हरिया थाने के लकड़ी दरगाह निवासी अहमद हसन के पुत्र मो. निजाम को गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है.

एसपी ने बताया कि मामले में बड़हरिया थाना में कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

Related Articles

नवीनतम लेख