32 C
Kolkata
Thursday, March 26, 2026

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, बजरी लदे डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग; 14 लोगों की मौत

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे 10 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। ‘हरिकृष्णा ट्रेवल्स’ की यह निजी बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी।

मार्कपुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस एक मोड़ ले रही थी। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों ने तुरंत आग पकड़ ली, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

अब तक 10 यात्रियों के जिंदा जलने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। लगभग 20 घायल यात्रियों को मार्कपुरम के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के अगले हिस्से में बैठे लगभग 10 यात्री किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल रहे, लेकिन पिछले हिस्से में बैठे लोग आग की लपटों में फंस गए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय विधायक कंदुला नारायण रेड्डी ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। पुलिस अभी भी मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच करने में जुटी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles