30.2 C
Kolkata
Tuesday, June 30, 2026

आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने की पूजा, टीम ने मांगा जीत का आशीर्वाद

चंडीगढ़ । आईपीएल 2026 सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विशेष पूजा का आयोजन किया।

इस अवसर पर टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग, स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले और विकेटकीपिंग कोच ब्रैड हैडिन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आगामी सीजन में टीम की सफलता और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की।

फ्रेंचाइजी इस बार एक नए जोश और रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने पूजा के जरिए सकारात्मक शुरुआत करने का संदेश दिया।

पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के साथ ही टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख