35.4 C
Kolkata
Tuesday, March 17, 2026

पत्रकार प्रवीण सिन्हा का निधन, प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

रांची। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सिन्हा का कोकर स्थित उनके आवास पर सोमवार रात निधन हो गया। वह लीवर के बीमारी से पीड़ित थे। उनके असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।

साहू ने कहा कि ईश्वर प्रवीण सिन्हा की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। तथा दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई थे। वह लंबे समय से एक दैनिक अखबार से जुड़े थे।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, सहित प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles