25 C
Kolkata
Thursday, April 30, 2026

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 70 फीसदी से अधिक मतदान

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंच वर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना है। प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट में 2165 मत, गुमला में 234 मत, बुंडू में 42 मत, लातेहार में 103, रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265 चांडिल में 36, खूंटी में 114, चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए. वहीं, रांची सिविल कोर्ट में 2220 मत, चाईबासा में 301 बरही में 38, घाटशिला में 157, हुसैनाबाद में 14, छतरपुर में 8, हजारीबाग 1031, लोहरदगा में 122 मत डाले गए।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में कुल 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। बार काउंसिल के 25 पदों में से 23 पदों के लिए मतदान हो रहा है, जिनमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे। जबकि दो पद नामांकन के आधार पर भरे जाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख