रांची। राजधानी रांची में एलपीजी गैस की उपलब्धता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने सक्रिय कदम उठाए हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सेवा प्रदान करने की स्थिति पर गहराई से चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने यह आश्वासन दिया कि रांची में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू : तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए, इंडेन गैस कंपनी ने मैन्युअल बुकिंग की नई पहल शुरू की है। उपभोक्ता अब अपने गैस वितरकों के मोबाइल नंबर पर कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटरों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को बुकिंग प्रक्रिया में आसानी हो सके।
जारी किए गए नंबरों में निम्नलिखित प्रमुख गैस एजेंसियों के संपर्क शामिल हैं :
- अदिति इंडेन: 7762920033, 7352711020
- शंतनु इंडेन: 9431357871, 9304355563
- देवी गैस: 9835442494, 9693503031
- आनंद गैस: 9603045000, 9279081713
- अल्फा इंडेन: 9835156074, 8789572926
- रांची गैस: 9708788000, 9264249483
- ओरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर: 8210675171, 8210974502
- झलक इंडेन: 8986643888, 9835906302
- बरियातू इंडेन: 8294727527, 7808782500
- इंद्रप्रस्थ गैस: 9835149400, 9955361339
रांची के आसपास के गैस एजेंसी के नवंबर
इनके अतिरिक्त, टाटीसिलवे इंडेन (9835910816, 7903209760), ओरमांझी इंडेन (9308080951, 9709269265), सिटी इंडेन (9430376633, 8434013040), एफएफसीसीएस (9334721626, 8448674159), माधुरी इंडेन (9470193803, 9507035277), जयंत गैस (9431115028), प्रताप इंडेन (6205562676, 9006643039), जीके इंडेन (9334917448, 6201206442), अरव इंडेन (6514667727), सुमति गैस (7903625376) और झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई (6512251098) जैसे वितरण केंद्रों के नंबर भी साझा किए गए हैं।
इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है और गैस वितरण प्रक्रिया अधिक प्रभावी तरीके से संचालित होगी।


